पुस्तकालय हमारे महाविद्यालय का वह ज्ञान भंडार है जो विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को न केवल परीक्षा में सफल होने में सहायता करता है, बल्कि उनके ज्ञानवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय का पुस्तकालय विद्यार्थियों की पढ़ाई में अत्यंत सहायक रहा है। यहाँ प्रातःकाल और सायंकाल दोनों सत्रों में पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध है। यह पुस्तकालय पूर्णतः स्वचालित (Fully Automated)
है। सत्र 2025–26 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री एवं निदेशक, उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार 24x7 पुस्तकालय सह पठन कक्ष (रीडिंग रूम) की सुविधा संचालित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को किसी भी समय अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके।
महाविद्यालय में पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक व बौद्धिक गतिविधियाँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती है , जिनमें पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस का आयोजन, पाठकों की काउंसलिंग, पुस्तक समीक्षा एवं वाचन गतिविधियाँ प्रमुख रही हैं। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जागृत करने एवं उन्हें बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाने में सहायक रही हैं।
सत्र 2025–26 में महाविद्यालय पुस्तकालय में कुल 48160 पुस्तकें उपलब्ध हैं तथा बुक बैंक में 5037 पुस्तकें हैं, जो विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पूरे वर्ष के लिए अध्ययन हेतु प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 17 समाचार पत्र एवं 21 पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सत्र 2023–24 के दौरान पुस्तकालय को सरकार की ओर से 8 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिससे 573 नई पुस्तकें, 8 बुक सेट, 2 कंप्यूटर 14 बैटरी UPS क्रय किए गए हैं। पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी की सुविधा है और N-LIST, DELNET,
NDLI, British council of India, ONOS, WWW.Gupenberg.org जैसी डिजिटल सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।
पुस्तकालय स्टाफ सदैव सेवा के लिए तत्पर रहा है और पुस्तकालय को अधिक सुलभ, समृद्ध व उपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार यह पुस्तकालय न केवल अध्ययन हेतु आवश्यक संसाधन प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक, तकनीकी रूप से सुसज्जित और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक वातावरण भी उपलब्ध करा रहा है।
| Sr.No | File Name | Uploaded Date | View |
|
1
|
Student Reading Room
|
26/09/2025
|
View
|
|
2
|
24*7 library
|
26/09/2025
|
View
|