Events and Activities Details
Event image

State Level Science Quiz Competition


Posted on 20/04/2026

दयाल सिंह महाविद्यालय, करनाल तथा हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी, हरियाणा सरकार (HSCSIT) के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि HSCSIT के सौजन्य से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। आयोजन में हरियाणा के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों से आए हुए 12 प्रतिभागी दलों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हरियाणा के चार जोन अंबाला, हिसार, रोहतक एवं गुरुग्राम में जोनल स्तर पर हुई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शीर्ष 3 स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी दल राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद से विवेक - बीएससी II बायोटेक, ऋषभ - बीएससी I बायोटेक, कोमल सिंह - बीएससी II फिजिकल साइंसेज ने गुरुग्राम जोन में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इन विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 40 हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। डॉ अंकिता, सहायक प्राध्यापिका, रसायन विभाग के अनुरक्षण एवं मार्गदर्शन में इन विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर हुई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी 12 टीमों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 4 राउंड (क्वेश्चन राउंड, एक्टिविटी राउंड, विजुअल राउंड तथा रैपिड फायर) के आधार पर मूल्यांकित करते हुए शीर्ष तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया। डीन साइंसज, डॉ शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर सके। आदरणीय प्राचार्या एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ रितिका गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ कमल कुमार, गणित विभाग ने प्रतिभागिता की देख-रेख की एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ अंकित कौशिक, विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग ने भविष्य के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।