Events and Activities Details
Event image

Viksit Vibrant Village Program (VVVP)


Posted on 04/08/2026

पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के NSS स्वयंसेवकों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 'आभासी संवाद' कार्यक्रम में दर्ज कराई गरिमामयी उपस्थिति जिला युवा अधिकारी, श्रीमती प्रियंका (फरीदाबाद) के संयोजन में "विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम" (VVVP) के अंतर्गत आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ "आभासी संवाद" कार्यक्रम का आयोजन कमरा नं 603, लघु सचिवालय, सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया गया। इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद के NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) के नामित 22 स्वयंसेवकों—अगस्त्य, आयुष आनंद, सत्यम, साधना, गौरी, लक्ष्मी, जितेंद्र, अनिता, सोनू, नंदिनी, कोमल, ऋतु, लोकेश, तन्नु, मोक्ष, अंजली, ऋतिक, चांदनी, सलोनी, शिवानी, एकता एवं कुमकुम ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस विशेष ऑनलाइन आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। रसायन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंकिता ने विद्यार्थियों की सफलतापूर्वक प्रतिभागिता में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार और पूरे फरीदाबाद शहर के लिए अत्यंत गर्व की बात यह रही कि 'विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' के तहत देशभर से चयनित उन 403 युवाओं में इस महाविद्यालय के केमिस्ट्री ऑनर्स वर्ष 2023 बैच के पूर्व छात्र भारत सोलंकी भी शामिल रहे, जो इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने सीमावर्ती जिलों (Border Districts) और वाइब्रेंट विलेजेस के विकास व अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की, सवाल पूछे और युवाओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को 'माय भारत' (MY Bharat) पोर्टल से निरंतर जुड़े रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता ने पूर्व छात्र भारत सोलंकी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी NSS स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस प्रकार का सीधा जुड़ाव युवाओं में राष्ट्र सेवा का एक नया जज्बा भरता है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. गिरिराज (यूनिट 1), डॉ. राजविंदर कौर (यूनिट 2) और डॉ. जोरावर सिंह (यूनिट 3) का विशेष योगदान रहा। उन्होंने संयुक्त रूप से सभी स्वयंसेवकों के प्रयास व अनुशासन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा और राष्ट्रीय अभियानों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त प्राध्यापक वर्ग ने भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।