Events and Activities Details
Event image

Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan and MY Bharat – Viksit Bharat


Posted on 04/08/2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार), लोक भवन हरियाणा तथा महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशों के अनुपालन में 02 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' एवं 'MY Bharat – विकसित भारत' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता जी के मार्गदर्शन में 'स्वयं सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण' के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए, NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. गिरिराज (यूनिट 1), डॉ. राजविंदर कौर (यूनिट 2) और डॉ. जोरावर सिंह (यूनिट 3) के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन का सामूहिक श्रवण (Live Webcast) सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत व्यवस्थाएं की गईं। ​कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रातः 10:00 बजे से पूर्व ही महाविद्यालय परिसर में सभी NSS स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर ली गई थी। इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे आधिकारिक वेबकास्ट के माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी का उद्बोधन, NSD द्वारा प्रदर्शित नुक्कड़ नाटक एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन को सामूहिक रूप से ध्यानपूर्वक सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में देश की युवा ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। ​कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को 'नशा मुक्त युवा प्रतिज्ञा' दिलाई गई तथा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री जी के संदेश से प्रेरित होकर NSS स्वयंसेवकों ने इस अभियान को जमीनी स्तर पर एक जन-आंदोलन बनाने तथा अपने कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्रों में निरंतर नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों एवं उनके प्रभारी डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. दुष्यन्त, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. गिरिराज ने सक्रिय भूमिका निभाई।