| Events and Activities Details |
“Nari Shakti Vandan Abhiyan Pakhwada” (10–20 April 2026)
Posted on 20/04/2026
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली का आयोजन
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्या महोदया एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋतिका गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्यअतिथि फरीदाबाद नगर की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी रहीं, जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फरीदाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने रैली को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस विधेयक को प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस अवसर पर एडीसी, फरीदाबाद, इंस्पेक्टर सुनीता (एसएचओ, कम्युनिटी सेल, पुलिस लाइन सेक्टर-30), श्रीमती मीनाक्षी (डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद) तथा श्रीमती शिखा अंतिल (सीईओ, जिला परिषद, फरीदाबाद) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
रैली के सफल आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. गिरिराज तथा डॉ. राजविंदर कौर और एनसीसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कॉलेज काउंसिल के सदस्य, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एनएसएस एवं एनसीसी की स्वयंसेविकाओं तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
अंत में, कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
|