| Events and Activities Details |
Grand launch (vimochan) of the book 'Bhartiya Samvidhan' (Indian Constitution) written by Dr. Upasana Sharma took place at Government College, Faridabad.
Posted on 04/08/2026
30 जुलाई 2026:
राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद के परिसर में अकादमिक और साहित्यिक दृष्टि से एक अत्यंत गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षाविद डॉ.( प्रोफेसर) उपासना शर्मा द्वारा लिखित नवीनतम पुस्तक 'भारतीय संविधान' का आधिकारिक रूप से विमोचन (Book Launch) किया गया। इस विशेष पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय की माननीया प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में अपने कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त काउंसिल सदस्य (Council Members), प्राध्यापक गण विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, तथा संध्याकालीन महाविद्यालय के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुस्तक का अनावरण करते हुए प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता व सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. उपासना शर्मा को इस अद्वितीय शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई दी।
|