News Details
News image

Tiranga Yatra by NSS team


Posted on 15/08/2023

एनएसएस ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत नेहरू कॉलेज प्रांगण से नेहरू गर्ल्स कॉलेज तक छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नेहरू कॉलेज प्रांगण से शुरू हुई और सेक्टर 16 ए का चक्कर लगाते हुए नेहरू गर्ल्स कॉलेज पर समाप्त हुई। यह तिरंगा यात्रा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर ने बताया कि इस वर्ष मेरी माटी मेरा देश थीम पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कई देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके तहत ही हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में देशभक्ति और माटी से ओतप्रोत छवि दिखाई दे रही है। इसी के तहत आज डॉ दुर्गेश एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस कार्यक्रम की भव्यता ये रही की इस यात्रा के माध्यम से डॉ दुर्गेश ने भाई चारे और हम सब एक है का संदेश दिया और नेहरू कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को नेहरू गर्ल्स कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। वहाँ के स्टाफ़ की उपस्थिति में छात्राओ और उपस्थिति स्टाफ़ को तिरंगा सौंप दिया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ दुर्गेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम बहुत शानदार रहा यह दोनों महाविद्यालय का पहला सम्मिलित कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना है। देशभक्ति से जुड़े हर पहलू के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देना है। जिसमें तमाम सामाजिक संगठन जिला प्रशासन और तमाम विभागों की सहभागिता भी दर्ज है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ दुर्गेश ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्‍ट्रीय झंडे के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए शुरू किया है। डॉ दुर्गेश ने अपने संदेश में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को भारत के लोगों की आशा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व बताया। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति देश के सभी नागरिकों में सार्वभौमिक स्नेह, सम्मान तथा निष्ठा होनी चाहिए। भारत के लोगों की भावनाओं और मानस में राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का एक अद्वितीय और विशेष स्थान है। नेहरू कॉलेज से पारुल जैन, निशा तेवतिया, जन्नत खत्री ने और नेहरू गर्ल्स कॉलेज से विजया श्रीधर, अर्चना वर्मा, शीतल रानी, रमन कुमार, महेंद्र कुमार आदि सहित सभी एनएसएस वॉलंटियर्स और विद्यार्थी का विशेष योगदान रहा।